भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट

भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट: सुथार ने 4, जडेजा ने 3 विकेट लिए; खराब रोशनी से तीसरे दिन स्टंप्स

  •  
  •  
  •  
 
 

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिल गई। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। खराब रोशनी के चलते दिन का खेल समय से पहले खत्म कर दिया गया।

श्रीलंका से सोनल दिनूषा ने 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की।

भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे किए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए।

मानव सुथार ने 76 रन देकर 4 बैटर्स को आउट किया।
मानव सुथार ने 76 रन देकर 4 बैटर्स को आउट किया।
  •  
तेज हवा-बारिश के खतरे के बीच तीसरे दिन का खेल खत्म

गॉल में मौसम खराब होने के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले खत्म कर दिया गया। आसमान में घने बादल छाने और तेज हवा के साथ बारिश की आशंका के बाद अंपायर्स ने स्टंप्स घोषित कर दिए। चौथे दिन खेल सुबह 9:45 बजे शुरू होगा।

 
46 मिनट पहले
  •  
  •  
  •  
श्रीलंका पहली पारी में 284 पर ऑलआउट

श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर ऑलआउट हो गई। मानव सुथार ने लाहिरू कुमारा को 10 रन पर स्टंपिंग कराकर श्रीलंका की पारी समाप्त की। कुमारा ने शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को मिस कर गए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोई गलती नहीं की और गिल्लियां बिखेर दीं। यह सुथार का पारी में चौथा विकेट रहा।

 
56 मिनट पहले
  •  
  •  
  •  
दिनूषा 100 रन पर आउट

श्रीलंका को 78.1 ओवर में नौवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने सोनल दिनूषा को 100 रन पर LBW आउट कर दिया। दिनूषा ने 168 गेंदों की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

 
 
1 घंटे पहले
  •  
  •  
  •  
प्रभात जयसूर्या 10 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 77.5 ओवर में आठवां झटका लगा। मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 10 रन पर आउट कर दिया। जयसूर्या ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में चली गई। डीप स्क्वायर लेग पर ध्रुव जुरेल ने आगे दौड़ते हुए कैच पकड़ा।

 
04:50 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
सोनल दिनूषा की पहली टेस्ट सेंचुरी

सोनल दिनूषा ने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है। मानव सुथार की गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया और सेंचुरी पूरी की। श्रीलंका ने 59 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दिनूषा ने पारी को संभाला। उन्होंने निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन की साझेदारी की।

 
04:27 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
श्रीलंका ने फॉलोऑन बचाया

श्रीलंका ने फॉलोऑन बचा लिया है। 73.3 ओवर में मानव सुथार की गेंद पर प्रभात जयसूर्या ने स्लॉग स्वीप खेलकर चौका लगाया। इस चौके के साथ श्रीलंका ने भारत के 462 रन के स्कोर के मुकाबले 263 रन पूरे कर लिए और फॉलोऑन के लिए जरूरी स्कोर हासिल कर लिया।

 
04:10 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
नुवानथा आउट, जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 66.4 ओवर में केशरा नुवानथा को 2 रन पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। नुवानथा ने जडेजा की टर्न लेती गेंद पर शॉट खेला, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग के पास खड़े खिलाड़ी से लगकर हवा में उछल गई। शुभमन गिल ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लपक लिया।

 
03:45 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
डिकवेला 80 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 61.4 ओवर में छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 146 रन की साझेदारी तोड़ते हुए निरोशन डिकवेला को 80 रन पर आउट कर दिया। गुड लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से बाहर की ओर गई, जिस पर डिकवेला ने ढीला शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। इसके साथ ही डिकवेला का पहला टेस्ट शतक लगाने का सपना भी टूट गया। उन्होंने 115 गेंदों की पारी में 7 चौके लगाए।

 
 
03:25 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
डिकवेला-दिनूषा क्रीज पर

श्रीलंका ने 58 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। निरोशन डिकवेला 76 रन और सोनल दिनूषा 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच मजबूत साझेदारी जारी है और श्रीलंका ने शुरुआती पांच विकेट गंवाने के बाद पारी को अच्छी तरह संभाल लिया है। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 40 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई विकेट नहीं मिला है।

 
02:58 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
टी-ब्रेक तक श्रीलंका 215/5, डिकवेला-दिनूषा की फिफ्टी

श्रीलंका ने दूसरे सेशन के अंत तक 57 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। निरोशन डिकवेला 72 और सोनल दिनूषा 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। डिकवेला ने 101 गेंदों में 6 चौके लगाए, जबकि डिनुषा ने 116 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत के लिए मानव सुथार 2 विकेट ले चुके हैं।

निरोशन डिकवेला और सोनल दिनूषा के बीच 124 रन की साझेदारी हो चुकी है।
निरोशन डिकवेला और सोनल दिनूषा के बीच 124 रन की साझेदारी हो चुकी है।
 
02:34 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
सोनल दिनूषा का दूसरा टेस्ट अर्धशतक

सोनल दिनूषा ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। कुलदीप यादव की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेलकर डीप मिड-विकेट की ओर एक रन लिया और अपना पचासा पूरा किया।

 
02:01 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
डिकवेला का 23वां टेस्ट अर्धशतक

निरोशन डिकवेला ने 23वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्होंने डीप मिड-विकेट की ओर फ्लिक कर 2 रन लिए और अपना पचासा पूरा किया। डिकवेला ने मुश्किल परिस्थितियों में श्रीलंका के लिए अहम पारी खेली है।

डिकवेला ने जडेजा की गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
डिकवेला ने जडेजा की गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
 
01:35 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
डिकवेला को जीवनदान

35.4 ओवर में श्रीलंका को बड़ा जीवनदान मिला। मानव सुथार की गेंद पर निरोशन डिकवेला ने कट शॉट खेला और गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े केएल राहुल की ओर तेजी से गई। राहुल ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ में नहीं आ सकी। डिकवेला को दो रन मिले और वे बाल-बाल बच गए। यह कैच काफी मुश्किल था, क्योंकि गेंद राहुल के पास बेहद तेजी से पहुंची थी।

 
01:22 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
भारत ने दोनों रिव्यू गंवाया

भारत ने 34.2 ओवर में अपना दूसरा DRS रिव्यू भी गंवा दिया। रवींद्र जडेजा की गेंद पर निरोशन डिकवेला के खिलाफ LBW की जोरदार अपील हुई, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से घूमी और डिकवेला के पैड पर लगी, लेकिन बॉल-ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप के ऊपर से निकलती हुई दिखाई दी। इस तरह डिकवेला बाल-बाल बच गए और भारत का दूसरा रिव्यू भी खत्म हो गया।

 
01:04 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
डिकवेला-दिनूषा क्रीज पर

श्रीलंका ने 32 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। निरोशन डिकवेला 18 और सोनल दिनूषा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 
12:32 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

लंच तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी ही गेंद पर निशान को आउट किया। मानव सुथार को 2 विकेट मिले।

 
12:21 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
श्रीलंका ने पहले सेशन में 5 विकेट गंवाए

लंच तक श्रीलंका ने पहली पारी में 28 ओवर में 5 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा 14 और निरोशन डिकवेला 8 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका अभी भारत की पहली पारी के 462 रन के स्कोर से 363 रन पीछे है। भारत की ओर से मानव सुथार ने 2 विकेट लिए है।

 
12:10 PM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
जडेजा ने धनंजय को आउट किया

श्रीलंका को 26.1 ओवर में पांचवां झटका लगा और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 21 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया। जडेजा की गेंद पर धनंजय ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। पहली स्लिप में केएल राहुल ने आगे झुककर शानदार लो कैच पकड़ा। टीवी अंपायर ने रिप्ले में कैच को सही पाया और धनंजय को आउट करार दिया।

श्रीलंका के पांचवें विकेट की खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
श्रीलंका के पांचवें विकेट की खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
 
11:36 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
कुलदीप ने चौथा विकेट दिलाया

कुलदीप यादव ने 16.1 ओवर में कामिंदु मेंडिस को 14 रन पर आउट किया। मेंडिस आगे निकलकर ड्राइव खेलने गए, लेकिन शॉट हवा में उठ गया। एक्स्ट्रा कवर पर कप्तान शुभमन गिल ने बाईं ओर छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। मेंडिस ने 25 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

 
11:27 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
सुथार ने दूसरा विकेट लिया

श्रीलंका को 13.5 ओवर में तीसरा झटका लगा। मानव सुथार ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए लाहिरू उदारा को 27 रन पर पवेलियन भेज दिया। सुथार की शॉर्ट लेंथ गेंद पर उदारा ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उछाल के कारण शॉट पर नियंत्रण नहीं रख सके और गेंद हवा में उछल गई। बैकवर्ड पॉइंट पर यशस्वी जायसवाल ने आसान कैच पकड़ लिया। उदारा ने 44 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए।

मानव सुथार ने लाहिरू उदारा को आउट कर दूसरा विकेट लिया।
मानव सुथार ने लाहिरू उदारा को आउट कर दूसरा विकेट लिया।
 
10:56 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
सुथार ने चांदीमल को आउट किया

मानव सुथार ने 7.1 ओवर में दिनेश चांदीमल को 4 रन पर आउट किया। ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद चांदीमल के पास पहुंची और टर्न होकर बल्ले के बाहरी हिस्से से लगी। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने दाईं ओर कैच पकड़ लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले के किनारे से लगने से पहले चांदीमल के दाएं ग्लव्स के बाहरी हिस्से को भी छू गई थी। चांदीमल 16 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। मनव सुथार के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद पर पहला विकेट है।

 
10:26 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका ने बिना खाता खोले पहला विकेट गंवा दिया। मोहम्मद सिराज ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर निशान ने बैकफुट से डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सेकंड स्लिप में चली गई, जहां देवदत्त पडिक्कल ने शानदार कैच पकड़ा। निशान 2 गेंद खेलकर 0 रन पर आउट हुए।

निरोशन डिकवेला के विकेट की खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
निरोशन डिकवेला के विकेट की खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
 
10:12 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
भारत पहली पारी में 462 पर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 462 रन पर खत्म हो गई। तीसरे दिन के पहले सेशन में श्रीलंका ने महज चार गेंदों में भारत का आखिरी विकेट चटका दिया। आसिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। प्रसिद्ध 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही भारत की पारी 116.4 ओवर में 462 रन पर सिमट गई।

 
 
10:02 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की

टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कप्तान शुभमन गिल दिन की शुरुआत में ही पारी की घोषणा कर दें।

16 अगस्त को स्टंप्स के बाद पवेलियन लौटते कुलदीप और प्रसिद्ध।
16 अगस्त को स्टंप्स के बाद पवेलियन लौटते कुलदीप और प्रसिद्ध।

 

 
10:01 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
बारिश से 64 ओवर कम डले

गॉल टेस्ट में बारिश ने खेल में काफी बाधा डाली है। शुरुआती 2 दिनों में करीब 64 ओवर कम फेंके गए। हर दिन 90 ओवर का खेल निर्धारित होता है, लेकिन पहले दिन 73 और दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर ही डाले गए।

पहले दिन: खराब रोशनी से 17 ओवर घटे

15 अगस्त को मैच के पहले दिन 2 बार बारिश आई और खेल रोकना पड़ा। फिर शाम में खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया।

दूसरे दिन: 4:30 घंटे लेट शुरू हुआ खेल

16 अगस्त को बारिश के कारण करीब साढ़े चार घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ। इससे पहला सेशन रद्द करना पड़ा।

 

 

 
09:50 AM17 अगस्त 2026
  •  
  •  
  •  
जडेजा 348 विकेट ले चुके

भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा 350 विकेट का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। वे 348 विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम 6 शतक के सहारे 4095 रन हैं।

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ा था। सबसे पहले यह मुकाम इयान बॉथम ने अचीव किया था।