मेहंदीपुर बालाजी में महिला की हत्या, सिर पर चोट के निशान, जंगल में मिला शव

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोरा माता की पहाड़ी के पास जंगल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दौसा से FSL टीम को बुलाया गया है.

दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद गांव स्थित मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी गई, इसके बाद बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल और एमओयू टीम को घटनास्थल पर बुलाया. टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले हैं. इसके अलावा सिर पर पत्थर से वार कर उसे कुचले जाने की बात भी सामने आई है.
दो युवक बाइक से महिला को लेकर पहुंचे थे