BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘जब से पार्टी ज्वाइन की तब से…’

Kerala BJP: देवन ने कहा कि केरल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ने और पांच सालों तक पार्टी के साथ काम करने के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं उस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं.

अभिनेता एस. देवन ने रविवार (16 अगस्त, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केरल प्रदेश उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा को लेकर कहा कि मैं जिस राजनीति में विश्वास रखता हूं वो श्री नारायण गुरु के आदर्शों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों पर आधारित है. केरल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ने और पांच सालों तक पार्टी के साथ काम करने के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं उस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं. इसके बाद मुझे लगा और महसूस हुआ कि मेरा रास्ता अलग है और इसी आधार पर मैंने चार-पांच महीने पहले कुछ फैसले लिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *